हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से घास काटने गई महिला के सर्प दंस से बाल बाल बचने की खबर सामने आई है। महिला ग्यारह फुट लम्बे अजगर के सामने आ गई थी। घटना कांगू क्षेत्र के वरयाल गांव की है।
सांप देख चिल्लाने लगी महिला:
मिली जानकारी के अनुसार महिला घास काटने अपने घर के पास ही गई थी। इसी दौरान महिला को अपने सामने अचानक से विशालकाय अजगर नजर आया। जिसकी लम्बाई तकरीबन 11 फुट थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को दूध लेने पंहुचा, पैसा देते समय दुकानदार को घोंप दिया चाकू; पुलिस हैरान
इतने विशाल सर्प को देखते ही महिला घबरा कर चिल्लाने लगी और वहां से भाग कर गाँव के अन्य लोगों को बताई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रक्षक व्यास देव ने अजगर को पकड़ने के लिए सर्पमित्र निर्मल सिंह से संपर्क किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से जाते-जाते क्या गुल खिलाएगा मानसून: अभी दिन भारी बारिश- 10 जिले अलर्ट पर, जानें
मौके पर पहुंचे निर्मल सिंह को करीब दो घंटें तक कड़ी मसक्कत करनी पड़ी। जिसके बाद उन्हें सांप को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी। उन्होंने उक्त अजगर को जिंदा पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks