मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत सुंदरनगर के कंदार गांव निवासी राजेंद्र कुमार (33वर्ष) का निधन हो गया है। वह सेना के असम राइफल्स के सिपाही थे और मणिपुर में तैनात थे।
छुट्टी बिता लौटे थे ड्यूटी:
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण ही उन्हें कोलकाता स्तिथ सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब खेल: एक शख्स को दो नामों से जारी कर दी किसान सम्मान निधि
राजेंद्र इलाज कराने के बाद एक महीने के लिए घर भी आए थे। वापस जाने के बाद फिर से तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मिलिट्री अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
दो छोटे बच्चों को पीछे छोड़ गए:
राजेंद्र कुमार अपने पीछे माता-पिता,पत्नी, 5 और 7 वर्षीय बेटा और दो भाई छोड़ गए हैं। राजेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंचा है और कल दोपहर तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks