पंजाब में राजनीतिक खींचतान खत्म करने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी छुट्टी के मूड में हैं। वह सुबह हवाई मार्ग से पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह सीधे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के निकट छराबड़ा में अपनी बेटी के प्रियंका के घर पहुंच गई हैं।
किसी भी पार्टी पदाधिकारी से नहीं होगी मुलाकात
दोपहर तक राहुल गांधी के भी छराबड़ा पहुंचने की उम्मीद है। माना जा रहा है राहुल गांधी चंडीगढ़ में पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे और उसने बाद शिमला पहुंचेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि सोनिया गांधी के यहां दो-तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है और प्रवास के दौरान पार्टी के किसी पदाधिकारी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।
यह भी पढ़ें: HRTC को हो रहे घाटे के बीच सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलेंगी बसें! खाली हो गया है कोष
सोनिया गांधी के आने से हिमाचल में पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। फोरलन कार्य के चलते बीच-बीच में सोनिया गांधी का काफिला जाम में भी फंसा। वाकनाघाट में कुछ देर के लिए वीवीआइपी काफिला जाम में फंसा रहा। बता दें कि प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बच्चों के साथ शिमला में पहले से मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लिंक रोड से गिरा युवक कोमा में गया, IGMC लाए पर नहीं बचाया जा सका
प्रियंका का शिमला में 3 दिन तक रुकने का कार्यक्रम है। वीवीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। प्रियंका के घर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर जवानों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, पंजाब में सीएम के बदलाव के बाद सोनिया गांधी ने हिमाचल का रुख किया है, जो राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks