मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के भांबला में हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि कुल तीन आरोपियों ने पीट पीट कर एक 26 वर्षीय युवक की जान ले ली थी। वहीं, अब गिरफ्तार कुए गए आरोपियों में से एक हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का चालक है, जबकि दूसरा डिपो संचालक।
दोनों ही आरोपी झगड़ालू प्रवृति के बताए जा रहे हैं
HRTC के ड्राइवर संजीव कुमार ने स्वयं ही पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि दूसरा आरोपित संसार चंद को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि संजीव कुमार पर पहले भी डीएसपी से मारपीट का मामला चला था, जिसमें वह बरी हो गया था। वहीं संसार चंद भी झगड़ालू प्रवृति का बताया जाता है। अब पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल स्थित माता मंदिर से मत्था टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 21 थे सवार
मृतक युवक की पहचान रवि (26 वर्ष) निवासी रमेहड़ा गांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 17 सितंबर की रात साढ़े 8 बजे के करीब भांबला में तीन लोगों ने मिलकर रवि की बेरहमी से पिटाई कर दी।
पुलिस ने दर्ज कर लिया था पीड़ित का बयान:
घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मारपीट की कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः कंपनी के ऑफिस में सोया था 19 वर्षीय युवक, सुबह कामगारों ने हुक से लटका पाया
मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाज के दौरान युवक का बयान भी पुलिस ने दर्ज कर लिया था।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks