शिमला: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उनका हिमाचल से गहरा नाता भी रहा है। इस दौरान उनके पहले की यादें भी ताजा हो रही हैं। प्रदेश के एक ऐसे विधायक हैं जिनके लिए उन्होंने वर्ष 2012 के चुनाव में घर-घर जाकर वोट मांगा था।
नाचन सीट के थे प्रभारी:
बता दें कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान रामनाथ कोविंद नाचन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी थे। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे विनोद कुमार, जोकि पहली बार चुनावी मैदान में थे।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़कों पर निकलीं राष्ट्रपति की बेटी, आम लोगों को नहीं होने दी कठिनाई, देखें तस्वीर
चुनाव प्रचार के दौरान वह करीब दो हफ्ते तक रहे और पंद्रह से ज्यादा पंचायतों का दौरा किया। गांव-गांव जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी विनोद कुमार के लिए वोट मांगे। विनोद चुनाव जीत गए। वर्तमान में भी विधायक हैं। लगातार दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।
कार्यकर्ताओं के ही घर रुकते थे कोविंद:
विनोद कुमार ने उनके साथ बिताए उस दौर की यादें साझा करते हुए बताया कि बेहद मीठे स्वभाव वाले कोविंद उस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर ही रुका करते थे। वह बिना तामझाम के कहीं भी आम कार्यकर्ताओं के बीच बैठ जाते थे।
यह भी पढ़ें: बेटे अनुराग के साथ वीरभद्र सिंह के घर पहुंचे पूर्व सीएम धूमल, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय परंपराओं का भी वह पूरा सम्मान करते थे। एक कार्यकर्ता संतराम मोदी के घर रुके तो वहां स्थित घूघा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ही खाना खाया। उनकी जीत में कोविंद के परिश्रम ने अहम भूमिका अदा की थी।
वहीं, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंस राज ने बताया कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही राष्ट्रपति कोविंद से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वह भी पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन एक ही मुलाक़ात में उनके मिलनसार व सभी का सम्मान करने वाला व्यवहार के वह कायल हो गए थे।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks