शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने कला और फिजिकल एजुकेशन टीचर पद के लिए बड़ी संख्या में भारती निकाली है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 1690 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें कला अध्यापकों के 820 और पीईटी शिक्षकों के 870 पद भरे जाने हैं।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन दो विषयों के शिक्षकों के साथ प्रदेश भर स्कूलों में शिक्षकों के कुल 4000 पद भरे जाने हैं।
कहां, कितने पद भरेंगे
- जिला डीएम पीईटी
- बिलासपुर 31 25
- चंबा 51 83
- हमीरपुर 63 48
- कांगड़ा 159 189
- किन्नौर 3 18
- कुल्लू 33 42
- लाहौल 1 12
- मंडी 168 158
- शिमला 109 106
- सिरमौर 49 76
- सोलन 56 40
- ऊना 97 73
- कुल 820 870
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks