चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बस सड़क से नीचे लुढ़क गई, जिसमें 15 यात्री घायल हैं।
40 यात्री थे सवार:
मिली जानकारी के अनुसार चंबा-भरमौर नेशनल हाइवे पर सरेंई के समीप एक निजी बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पेश आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह बस लिलह से चंबा की और आ रही थी। बस में करीव 40 यात्री सवार थे।
मकान के पास था मंदिर:
बता दें कि सरेंई नामक स्थान पर जैसे बस पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे लुढ़क गई। घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा है।
बस सड़क से सीधे एक मकान के समीप गिरी। परिवार के सदस्य सुरक्षित है। मकान के पास ही एक मंदिर भी था। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks