बिलासपुरः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है। जहां घर से मछलियां पकड़ने निकला 40 वर्षीय शख्स पैर फिसलने की वजह से पौंग झील में डूब गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः बाइक चलाते युवक को आया हार्ट अटैक-स्किड हुई बाइक, दुखद निधन
इस घटना की सूचना मिलने के बाद डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची। टीम द्वारा सर्च अभियान चला कर उक्त शख्स की खोजबीन की जा रही है। परंतु जल स्तर अधिक होने की वजह से अभी तक उक्त शख्स का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
रविवार शाम को ही डूबा था- अबतक लापता
झील में डूबने वाले शख्स की पहचान 40 वर्षीय हरनाम सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव जब्बल बस्सी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त शख्स बीते रविवार शाम के समय झील में मछलियां पकड़ने के लिए गया हुआ था। इस बीच वे अचानक से झील में डूब गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस को बड़ी सफलता: चरस-गांजा और चिट्टे के साथ 4 अरेस्ट, लाखों का है नशा
आज तीसरे दिन भी उक्त शख्स का पता नहीं लग पाया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि गोताखोरों की मदद से उक्त शख्स की खोजबीन की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks