शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को अपने विचारों में सकारात्मक बनाएं रखने की जरूरत है और खेल कूद के दौरान सावधान जरूरी बरते। इसके इलावा धन संबंधी मामलों को लेकर जरा सावधान रहे और उधार लेने तथा देने से जरूर बचें। बहरहाल गणेश जी की कृपा से आपका आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :इस राशि के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इनकी वजह से इनके परिजनों को असुविधा न हो। इसके साथ ही घर में दोस्तों की भीड़ जमा होने से घर के बाकी सदस्यों को समस्या हो सकती है। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन भी उत्साह तथा उल्लास से भरा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है, क्यूकि कोई घरेलू नुक्सान होने की सम्भावना है। हालांकि आर्थिक मामलों में प्रगति होने के भी आसार है, लेकिन खरीददारी पर ज्यादा खर्च हो सकता है। इसके साथ ही किसी पुरानी चिंता से छुटकारा भी मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :इस राशि के लोगों के रिश्तों में सुधार होगा और पुरानी बातें भुला कर रिश्तों की नयी शुरुआत होगी। इसके इलावा आज काम पर ध्यान न दे कर खूब आराम करने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। बता दे कि मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखे और ठंडी चीजों का सेवन न करे।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर से प्यार से बात करनी चाहिए और स्वभाव में चिड़चिड़ापन नहीं होना चाहिए। बता दे कि ज्यादा काम करने से कमर और पीठ में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके इलावा खुद की मर्जी चलाने से बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है और इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। बहरहाल आज किसी रसदार मिठाई का दान करना काफी अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :इस राशि के लोगों को ज्यादा नहीं सोचना चाहिए, क्यूकि इससे विचारों में नकारात्मक उत्पन्न हो सकती है। इसके इलावा आपको एक ही समय में कई सारे काम करने पड़ सकते है और ऐसे में आपको सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखने होंगे। इसके साथ वैवाहिक लोगों का जीवन काफी अच्छा रहेगा।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks