जबलपुर/कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से ताल्लुक रखने वाले एक सेना के जवान ने मध्य प्रदेश स्थित जबलपुर में अपनी पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कांगड़ा निवासी यह जवान जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया गया कि जवान का शव शासकीय आवास के बरामदे में तथा पत्नी का शव बेडरूम में फांसी पर लटका मिला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के ये दो जिले हैं झारखंड से भी ज्यादा गरीब: गरीबी सूचकांक में प्रदेश Top 6 में शामिल
स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रायफलमैन पंकज सिंह 28 अपनी पत्नी सुनीता सिंह 25 के साथ फैमिली क्वार्टर में निवास करते थे। बीते साल ही 25 नवंबर 2020 को उनका विवाह हुआ था। शादी के बाद पहले तो पंकज अकेले ड्यूटी पर आ गए थे। करीब छह माह पूर्व पत्नी सुनीता को जबलपुर ले आए थे, जिसके बाद दोनों फैमिली क्वार्टर में साथ में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: चिट्टेबाज युवती का वीडियो वायरल, बोली- तेरे पैसे से नहीं कर रही नशा
आर्मी से जुड़े सूत्रों द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख पंकज भी बरामदे में फांसी पर झूल गया। शुरूआती छानबीन के दौरान इस बात का पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। जो जानलेवा घटना का कारण बनी।
हिमाचल में होगा अंतिम संस्कार
पुलिस द्वारा आगे बताया गया कि रविवार को पोस्टमार्टम उपरांत पति-पत्नी के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पंकज के स्वजन व सुनीता के मायके पक्ष के लोग हिमाचल प्रदेश से विमान द्वारा जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार को शाम छह बजे तक उनके जबलपुर पहुंचने की उम्मीद है, जिसके बाद शवों को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। शवों का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश में ही किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks