ऊनाः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के साथ घटित हो रही आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले स्थित पुलिस थाना गगरेट के तहत पड़ते गांव से सामने आया है। जहां एक महिला ने क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पति से चल रहा था विवाद:
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही थी। इस बीच उक्त महिला एक स्थानीय व्यक्ति के संपर्क में आई जिसने उसकी मुलाकात गांव में एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से करवाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः यात्रियों से भरी बस खाई में लुढ़की, पेड़ ने बचाई 50 से अधिक लोगों की जिंदगी
मुलाकात के दौरान डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और वह उससे शादी कर ले ताकि उन दोनों की जिंदगी बन जाए। डॉक्टर के बार-बार आग्रह करने पर महिला मान गई।
गहने-संपत्ति भी बिकवा दी:
इस दौरान आरोपित ने महिला को वादा किया कि वह उसका उसके पति से तलाक करवा देगा और उसे मकान भी बनवा कर देगा। जिसके चलते महिला ने अपनी जमीन गहने व अन्य संपत्ति बेच दी। जिसके पैसे उसने डॉक्टर को दे दिए।
इस बीच महिला को शादी का भरोसा दिलाने के लिए आरोपित उसे अदालत भी लेकर गए। जहां उन्होंने शादी के कागजात तैयार कवाए व फोटो खींचवा कर महिला को विश्वास दिलाया।
महिला ने साइलेंसर से किया वार:
इस बीच आरोपी अपने साथ दो तीन अन्य लोगों को लेकर भी महिला के पास आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जिस पर महिला ने आरोपित के सिर को मोटरसाइकल के साइलेंसर के साथ मार कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के प्रमुख मंदिर और शिमला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लश्कर-ए-तैयबा का नाम
महिला का आरोप है कि आरोपित व्यक्ति ने स्थानीय के साथ मिलकर उसकी संपत्ति बेच दी और तीन सालों तक उसके साथ दुष्कर्म किया इतना ही नहीं उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks