कांगड़ा। हिमाचल प्रादेश के कांगड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिले के अंतर्गत आते विश्वप्रसिद्द पैराग्लाइडिंग स्पॉट बीड़ बिलिंग में टेंडम फ्लाइट के दौरान पैराग्लाइडर से गिरकर एक युवक की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जादू टोना: घर के आंगन में किसी ने दे दी बलि, मिली ये सामग्री, परिवार के लोग परेशान
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज दोपहर के वक्त पेश आया। वहीं। मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाला युवक नगरोटा बगवां के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान संदीप चौधरी निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बीड़ बिलिंग में घूमने गया था और यहां टेंडम फ्लाइट के दौरान युवक अनियंत्रित होकर पैराग्लाइडर से गिर गया, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस ने पैराग्लाइडिंग मालिक व पायलट के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks