शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 21 नवंबर को 24वें जनमच कार्यक्रम का आयोजन होना तय हुआ है। जिससे संबंधित जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने आज जारी एक अधिसूचना मे दी।
बता दें कि यह जनमंच केवल 10 जिलों में होना है, किन्नौर और लाहुल-स्पीति में इस बार जनमंच का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के दस मंत्रियों की जनमंच में ड्यूटी लगाई गई है।
जानें कौन से मंत्री कहां करेंगे अध्यक्षता-
- मंडी के धर्मपुर- जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर
- हमीरपुर के बड़सर- शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
- चंबा के भाटियात- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी
- शिमला के रोहड़ू- ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर
- ऊना के गगरेट- उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह
- कुल्लू के मनाली- शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर
- सोलन के कसौली- स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल
- सिरमौर के श्री रेणुका जी- ऊर्जा मंत्री सुखराम
- कांगड़ा के जयसिंहपुर- वन मंत्री राकेश पठानिया
- बिलासपुर के झंडूता- खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks