मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामले सभी के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इस कड़ी में सूबे के मंडी जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला रिपोर्ट किया गया है। जहां पर डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी ने शुक्रवार सुबह बीबीएमबी झील में छलांग लगाकर जान दे दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मिली हार पर मंथन: कैबिनेट के साथ-साथ संगठन में भी होगा बदलाव!
डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी मुंशी राम पुत्र दीपू राम गांव लोहाखर की उम्र करीब 56 वर्ष थी। बताया गया कि वह आज सुबह के वक्त सरकारी गाडी में ही थी। इस बीच उन्होंने अपने वाहन के ड्राइवर को रोका और काम की बात कहकर मौके से चले गए।
ड्राइवर ने ही पुलिस को दी जानकारी
इसके बाद जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो ड्राइवर ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। वहीं, 10 बजे तक पुलिस ने उनका शव ढूंढ निकाला। मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 5.800 किलो चरस संग एक अरेस्ट, लाखों में दाम
वहीं, पुलिस ने मृतक शव को झील से निकालकर सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह सुबह किसी काम से सोलन जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कैंसर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज ने काट ली अपनी नसें, तड़प कर टूटा दम
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वहीं, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने आखिरकार यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks