शिमलाः हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। प्रदेश में नवंबर महीने के भीतर या यूं कहें की 20 दिनों में 10 बार भूंकप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जानकारों की मानें तो भूकंप के ये छोटे-छोटे झटके किसी बड़े खतरे के संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे में प्रदेश में बड़ा भूकंप आने की संभावना भी वैज्ञानिकों द्वारा जताई गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो मोटर साइकिलों में जोरदार टक्कर, एक की गई जान, दूसरा PGI रैफर…
गौरतलब है कि हिमालयी राज्य भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर बीते आज मंडी जिले में देर रात करीब 12 बजकर 01 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 3.4 रही।
जानें कब कहां आया भुकंप
भूकंप की तारिख स्थान तीव्रता समय
3 नवंबर किन्नौर 2.2 रात 11 बजकर 56 मिनट
4 नवंबर शिमला 2.4 सुबह 7 बजकर 13 मिनट
4 नवंबर शिमला 2.5 सुबह 6 बजकर 25 मिनट
7 नवंबर शिमला 2.8 सुबह 6 बजकर 20 मिनट
9 नवंबर किन्नौर 4.4 भूकंप शाम करीब 4 बजकर 27 मिनट
13 नवंबर चंबा जिला 2.7 आधी रात 2 बजकर 36 मिनट
15 नवंबर मंडी जिला 3.4 -
15 नवंबर चंबा जिला 2.9 -
19 नवंबर कांगड़ा 2.6 रात एक बजे
20 नवंबर मंडी 3.4 करीब 12 बजकर 01 मिनट
8 रिक्टर स्केल तक आ सकता है भूकंप
वरिष्ठ विज्ञानी के अनुसार झिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में सात से आठ रिक्टर स्केल तक का भूकंप आ सकता है। हालांकि, ये कब तक आएगा, इसको लेकर साफ जानकारी नहीं है। साल 2007 से 2017 के बीच कराए गए एक अध्ययन में उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को ए, बी, सी और डी ब्लॉक (हर ब्लॉक में चार क्षेत्र) में बांटा गया था।
यह भी पढ़ें: जॉब अलर्ट: वायु सेना में निकली बम्पर भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई, पढे़ं पूरी डिटेल
ए में जम्मू एंड कश्मीर और हिमाचल प्रदेश (उत्तर-पूरब), बी में हिमाचल प्रदेश के शिमला क्षेत्र, सी में उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अधिकांश भाग व डी में दिल्ली (एनसीआर) क्षेत्र को रखा गया था। इस दौरान पता चला कि पूरे क्षेत्र में सर्वाधिक 28.8 बार भूकंप सी कैटेगरी में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में आए हैं। इसके बाद डी कैटेगरी वाले दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 26.7 बार भूकंप के झटके आए। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं। इसके बाद किन्नौर, शिमला और मंडी संवेदनशील जोन में हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks