शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक ताजा मामला रिपोर्ट किया गया है। यहां पर एक 31 वर्षीय शख्स ने शराब के नशे में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 17 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई कार, ग्राम सेवक के पद पर तैनात शख्स का निधन
यह मामला राजधानी के बालूगंज थाना क्षेत्र के तहत रिपोर्ट किया गया है। वहीं, मामले के संबंध में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस संबंध में आगामी छानबीन भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कांग्रेस MLA और पुलिस के बीच तीखी बहस, थाने में मचा बवाल- वीडियो हुआ वायरल
पुलिस के पास दी गई शिकायत में पीड़ित लड़के द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने बीती रात को शराब के नशे में उसके साथ इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़का प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है, जबकि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks