मंडी। हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले के अंतर्गत आते करसोग उपमंडल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां स्थित एक गांव में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला द्वारा बताया गया कि गांव का ही रहने वाले एक युवक उसके घर में घुस आया था और उसकी आबरू लूटने के बाद मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिप. सदस्य कविता की मौत मामले में बढ़ा सस्पेंस, कमरे से बरामद हुआ नोट; उठ रहे सवाल
इतना ही नहीं पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया कि युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला ने पुलिस थाना करसोग में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। आरोपी युवक का नाम लोभ सिंह बताया जा रहा है। महिला के अनुसार युवक पिछले करीब सात से आठ सालों से उसे परेशान कर रहा था व शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।
महिला ने फोन कर पति को इस बारे में बताया
महिला द्वारा बताया गया कि सोमवार को दोपहर बाद करीब एक बजे युवक उसके घर पर आ धमका व मारपीट कर जबरन दुराचार किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इसेक बाद पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को फोन कर सूचित किया और साथ ही पुलिस थाना करसोग आकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से बड़ी खबर: चार मंजिला इमारत गिरी, कई दबे- एक को किया गया रेस्क्यू
वहीं, दूसरी तरफ इस मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ करसोग गीतांजली ठाकुर ने बताया कि एक महिला ने देर शाम स्थानीय युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा आरोपित को बहुत जल्द हिरासत में ले लिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks