चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित जिले के चुराह क्षेत्र के श्लेलाबाड़ी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि महिला के शरीर पर एक तो चोट के निशान हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उसके शव के पास से जहर की शीशियां भी बरामद की गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बस से नशे की बड़ी खेप ला रहा था युवक: 103 ग्राम हेरोइन पकड़ाई- लाखों में दाम
शुरूआती तौर पर इस आत्महत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने मृतक महिला के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी गई है।
महिला पर शक कर उसे प्रताड़ित करता था पति
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे ही महिला की जान चली गई थी। वहीं, सुबह के वक्त उसके भाई ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला और उसका पति दोनों ही घर पर थे। मृतक महिला की छाती पर चोट के निशान मिले हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सब्जियों के बढ़ते दाम: टमाटर का शतक, गोभी के दाम गिरे, मटर 80 रुपए किलो
इस मामले में मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर उसे प्रताड़ित किया करता था। उस पर शक करता था। इसके चलते लड़ाई झगड़ा होता रहता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks