शिमला। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है। शुक्रवार को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन में माफी मांगते हुए ऐलान किया कि वह कृषि कानूनों को वापस ले रहे हैं। अब पूरे मामले को लेकर सियासी नेताओं से लेकर आम आदमी की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी का मौका: 300 पदों पर भर्ती- जानें लें डेट्स
शुक्रवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर ऊना जिला पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केवल मात्र एक पंक्ति में कृषि कानूनों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कृषि कानूनों को लेकर केवल इतना कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले का वह स्वागत करते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर कोई भी और टिप्पणी करने से साफ इंकार किया।
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने मोदी सरकार के फैसले पर इतना कहा कि झुकती है, दुनिया झुकाने वाला चाहिए। वहीं, कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने फैसले से पीछे हटने की वजह हिमाचल उपचुनाव में भाजपा की हार को बताया।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks