मंडीः मात्र 12 साल की उम्र में अपने साथियों संग अपने घर से भागकर 1500 किलोमीटर दूर स्थित हिमाचल प्रदेश आया एक बच्चा आज करीब 22 साल बाद अपने घर लौटा है। इतने लंबे अरसे बाद अपने बेटे के घर लौटने पर सब बेहद खुश हैं।
घर का पता-गांव का नाम सब भूला
मिली जानकारी के मुताबिक अपने घर से भागने के बाद झारखंड निवासी नरेश मांझी अपने साथियों संग हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले पहुंचा। जहां उसने मेहनत मजदूरी की। परंतु कुछ समय बाद वह अपने साथियों से भी बिछड़ गया। काफी समय बीत जाने के कारण वह अपने घर का पता ही नहीं बल्कि अपने गांव का नाम भी भूल गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप: 5.800 किलो चरस संग एक अरेस्ट, लाखों में दाम
इस बीच कुछ दिन पहले भतुडिया गांव के कुछ युवकों ने नरेश मांझी के परिजनों को मोबाइल पर उसकी फोटो दिखाई। फोटो देखने के बाद परिजनों को पता चला की नरेश जिंदा है। जिसके बाद नरेश का भाई उसे घर ले जाने के लिए अपने सहयोगी संग हिमाचल प्रदेश के सुंदर नगर पहुंचा।
भाई अपने साथ लेकर गांव वापस लौटा
जहां अस्पताल में अपने भाई को पहचानने के बाद वे उसे अपने साथ लेकर वापस अपने गांव लौट गए। वहीं, 22 वर्षों के बाद नरेश मांझी के घर वापस लौटने की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक ने बीडीओ को सभी सरकारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डीएफओ हेड क्वार्टर मंडी ने सुबह-सवेरे झील में लगा दी छलांग, देह बरामद
बता दें कि करीब 22 साल पहले झारखंड के भतुडिया बी पंचायत का एक बच्चा नरेश मांझी अपने घर से लापता हो गया था। जिसके परिजनों ने उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसके जिंदा होने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। परंतु कहते हैं ना की होनी को तो कुछ और ही मंजूर था आज करीब 22 साल बाद नरेश एक बार फिर अपने घर लौट पाया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks