शिमला। हिमाचल प्रदेश में भूकंप आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन सूबे में बीते 24 घंटे के अन्दर करीब 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। जिसकी वजह से लोगों के मन में दहशत का माहौल घर कर गया है। बीते शाम मंडी जिले में भूकंप आने के बार राजधानी शिमला में भी धरती डोलने की रिपोर्ट सामने आई है।
शिमला में तीन बार आया भूकंप
परेशान करने वाली बात तो यह है कि सूबे की राजधानी शिमला में एक दो नहीं बल्कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक आए भूकंप के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दहशत में आए लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह के जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है। वहीं भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपनिदेशक ने किया दफ्तरों औचक निरीक्षण, गायब मिले अधिकारी-कर्मचारी
वहीं, इससे पहले मंडी जिले में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र शिमला से 25 किमी दूर मंडी में ही था। भूकंप के झटके देर रात 10:02 बजे महसूस किए गए थे। अचानक आए भूकंप के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।
20 दिन में 10 से अधिक बार आया भूकंप
जानकारी के अनुसार, हिमाचल में इस महीने 20 दिन में 10 से अधिक बार भूकंप आ चुका है। शिमला में सबसे अधिक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। किन्नौर में 3 बार, चंबा में 2, मंडी और कांगड़ा में एक-एक बार भूकंप आया है। 15 नवंबर को हिमाचल में एक दिन में दो जिलों में भूकंप आया था।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks