सिरमौर/यमुनानगर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के अंतर्गत आते पांवटा साहिब की रहने वाली एक महिला के साथ हरियाणा के यमुनानगर में दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों का नाम इसरान व नौशाद है, जो कि उसके पति के जानकार और एक अन्य रिश्तेदार के दोस्त हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिला की गई जान- पास थीं जहर की शीशियां, छाती पर चोट के निशान भी, पति अरेस्ट
इतना ही नहीं दोनों युवकों द्वारा इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद युवकों के दो अन्य साथियों ने उसे शिकायत देने पर धमकाया। अंत में इन धमकियों से परेशान होकर महिला ने इस बात की शिकायत पुलिस के पास दी है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया कि आरोपित अक्सर महिला के घर पर आते जाते रहते हैं।
ढाई साल पहले दुष्कर्म के बाद पंचायत ने करवा दिया था समझौता
महिला द्वारा बताया गया कि करीब ढाई साल पहले उसका पति शादी समारोह में गया हुआ था। इस दौरान नौशाद व इसरान उसके घर पर आए। उसे अकेला पाकर आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी से वापस आने पर महिला ने पति को इस बारे में बताया, तो मामले को लेकर पंचायत हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बस से नशे की बड़ी खेप ला रहा था युवक: 103 ग्राम हेरोइन पकड़ाई- लाखों में दाम
यहां दोनों आरोपितों ने अपनी गलती मानी। तब पंचायत में समझौता हो गया था। इसके बाद आरोपित फिर से उसके साथ गलत हरकत करने लगे। जिस पर महिला ने शिकायत करने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपितों के दोस्त आलिम व एक अन्य रिश्तेदार ने महिला को धमकी दी कि यदि इस बारे में कही पर शिकायत दी, तो जान से मार देंगे। आरोपितों से घबराकर वह वापस हिमाचल प्रदेश भी चली गई थी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks