शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष- आज के दिन राजा का सम्मान करें अब वह देश या फिर घर का ही मुखिया क्यों न हो, सुबह जल्दी उठे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें। ऑफिशियल कार्य में किए गए पिछले प्रयास सफल होते दिखाई दें रहें हैं।कारोबारियों को वित्तीय मामलों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए साथ ही हिसाब-किताब में कोई चूक न होने पाए इस पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य में दांतों की दिक्कत सामने आ सकती है, अच्छे से देखभाल करें। जीवनसाथी अगर कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उनके लिए अच्छा है। इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी के लिए आज प्लानिंग फायदेमंद होगी।
वृष- आज के दिन नकारात्मक बातों को दिल पर कतई न लें, षड्यंत्रों के प्रति सचेत रहना चाहिए, हो सकता है जो लोग आपको नापसंद करते हैं वह परेशान करने का रास्ता खोजें। पुलिस की नौकरी और सैन्य विभाग में काम कर रहे लोगों का लक अच्छा रहेगा, बेहतर कार्य के बल पर नाम कमा पाएंगे।जो व्यापारी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो साझेदारी से मनमुटाव की आशंका बनी हुई है ऐसे में पारदर्शिता रखना जरूरी है। सेहत में बढ़ता वजन रोगों को उत्पन्न कर सकता है। लम्बे समय से रिश्तों में चली आ रही खटास को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।
मिथुन-आज के दिन कामकाज को लेकर जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की जरूरत है। चल रही लापरवाही आपके काम बिगाड़ सकती है। नौकरी से जुड़े लोग समय के सही इस्तेमाल के लिए सजग रहें। अन्यथा आप वरिष्ठों की नजर में चढ़ सकते हैं। बड़े व्यापारियों को प्रसायों में कमी नहीं रखनी चाहिए वहीं प्लास्टिक से संबंधित कारोबारियों को आज निराश होना पड़ सकता है। सेहत में खान- पान को संतुलित और मौसम के अनुकूल रखें। जंक या फास्ट फूड से परहेज करना चाहिए। अनुजों से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, घर में सबके साथ अच्छा तालमेल रहेगा। मन शांत और दिन सुखद बीतेगा।
कर्क- आज के दिन कर्ज समाप्त करने का उचित अवसर मिलेगा। संभव हो तो छोटे कर्ज को खत्म करने का प्रयास करें। अपनों के प्रति मन में नकारात्मक विचार न लाए। नौकरी में मन मुताबिक करवट लेंगे। नए अवसर खोज रहे लोगों को संपर्क और सक्रियता दोनों ही बढ़ानी चाहिए। व्यापारियों को अधिक लाभ के लिए बड़ा सौदा या उधार करने से पहले पुख्ता होना होगा।विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम के लिए और मेहनत करने की जरूरत होगी। सेहत को देखते हुए हृदय रोगियों को अनावश्यक चिंता और क्रोध की स्थिति से बचना चाहिए। नये रिश्ते में चल रहे, लोग एक दूसरे पर अविश्वास न रखें।
सिंह- आज के दिन निवेश या उधार आदि में सतर्कता बरतने की जरूरत है। ग्रहों की दशा धन के मामले में प्रतिकूल हैं, ऐसा कोई कदम उठाने से पहले पुख्ता कार्य योजना बना लें। प्लानिंग के दौरान वैचारिक मतभेद से भी बचें। करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन अधिकारियों और सहकर्मियों से विवाद होने की आशंका है। कारोबार कर रहे लोग नए काम में हाथ न डालें, नुकसान हो सकता है।स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत घेर सकती है। घर में परिजनों के साथ वक्त बिताएं, माहौल खुशियों भरा रहेगा। घर की महिलाएं मायके जाने की इच्छुक हैं तो आज जाना उपयुक्त रहेगा।
कन्या- आज के दिन किसी को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिन लोगों ने उधारी ले रखा है, उनको रिमान्ड करा देना चाहिए। लगन व मेहनत के बल पर लाभ प्राप्त करेंगे। अपनी वाणी से आप शत्रु को भी अपना मित्र बना लेंगे। कारोबारी लोगों के लिए दिन थोड़ा कठिन रहेगा। करियर के लिए शायद नए मौके बनेंगे और शहर भी छोड़ना पड़ सकता है। रचनात्मक की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में शारीरिक पीड़ा और मांसपेशी संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। पारिवारिक तनाव थोड़ा परेशान करेगा, लेकिन आप तालमेल बढ़ाकर इससे निजात पा लेंगे। संतान अच्छा समाचार सुन सकते हैं।
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग आज का राशिफल यहां देखें, क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks