शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन पैदा हुए लोगों की निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत होती है। अक्टूबर में सरकारी तंत्र से लाभ संभावित है। नवंबर में आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है। दिसंबर आपके लिए शुभता प्रदान करने वाला महीना होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपको अपनों के सहयोग से व्यवसायिक उपलब्धि मिलेगी। आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ बेहतर रहेगा। क्या न करें- आज के दिन क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज धनागमन होने की संभावना है। फैशन एवं आभूषण पर खर्च करेंगे। व्यापार की स्थिति में पहले से सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। क्या न करें- आज के दिन निवेश ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज आप सभी के आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। स्वास्थ में काफी सुधार है। आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन संतान से दूरी ना रखें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज अपनों से थोड़ी दूरी बन सकती है। व्यापार की स्थिति ठीक नहीं है। स्वास्थ एवं प्रेम भी मध्यम रहेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी बात पर अपना संयम ना खोएं।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ एवं प्रेम बहुत अच्छा है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ मिल सकता है। क्या न करें-आज व्यापारिक साझेदार से ना उलझें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय की संभावना है। राजनैतिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ ठीक है। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks