शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग बुद्घिमान व्यक्तित्व के धनी होते हैं। उनमें एडमिनिस्ट्रेटिव पावर भी होती है। ऐसे लोग चीजों को असानी से सॉल्व कर लेते हैं। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर का महीना आपका ठीक-ठाक व्यतीत होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन शत्रुओं का उपद्रव संभव है। आपका रौब-रुआब बना रहेगा। आपका स्वास्थ थोड़ा नरम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन नए संबंधों की शुरुआत ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपके स्वास्थ की स्थिति में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। क्या न करें-आज के दिन प्रेम में कलह ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। संतान एवं प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। सरकारी तंत्र का भी साथ नहीं होगा। क्या न करें- आज के दिन घरेलू विवाद में ना पड़ें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। सरकारी तंत्र का साथ होगा। क्या न करें- आज बुजुर्गों के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके उलझे हुए आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन की आवक बढ़ेगी। परिवार में कलह हो सकती है। आपका स्वास्थ ठीक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन जुबान को अनियंत्रित ना होने दें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज प्रेम में कलह ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks