शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को वर्ष 2022 का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। इस तस्वीर पर आधिकारिक रूप से सरकार के मुखिया की तस्वीर होनी चाहिए। यही परंपरा है और प्रोटोकॉल भी, सरकार ने भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तस्वीर के साथ इसे जारी किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आई समझ:
कैलेंडर जारी करने की सभी प्रक्रिया तो ठीक थी लेकिन शाम होते ही इस कैलेंडर के फोटो को एडिट करके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के तस्वीर के साथ वायरल कर दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके पीछे कांग्रेस आईटी सेल को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस समर्थकों को जवाब देते हुए लोगों ने सरकार के कार्यों की तारीफ करनी शुरू कर दी। जिसके बाद कांग्रेस समर्थकों को समझ आनी शुरू हुई और उन्होंने स्वीकार किया कि इस कैलेंडर पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की ही तस्वीर होनी चाहिए ना कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की।
बता दें कि सरकार के आधिकारिक कैलेंडर को जारी करने के दौरान मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग की नियंत्रक प्रभा राजीव, सहायक नियंत्रक उमा शंकर, ईश्वर दास, कुलदीप चंद व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks