शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अनुबंध कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ वेतनमान मिलेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाब-हरियाणा के पर्यटकों ने गाली-झगड़े के बाद निकाली तलवार, 6 अरेस्ट
कर्मचारियों, पेंशनरों को एक जनवरी से ये लाभ मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट ने जेसीसी बैठक में लिए गए फैसलों को हरीझंडी दे दी है। बैठक में नए वेतनमान के बारे में बनाए गए प्रारूप पर वित्त विभाग की ओर से एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। करीब ढाई लाख कर्मचारियों के अलावा 1.90 लाख पेंशनरों को इसका लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः खाई में लुढ़की पिकअप, एक की गई जान- घायल को बचाने उतरा शख्स भी गिरा नीचे
एक जनवरी 2016 से कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। राज्य सचिवालय में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश की नई ऊर्जा नीति को मंजूरी दी जाएगी। बैठक खत्म होने के बाद ही इस पर विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks