शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोग तेंदुए के भय में जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। इस सब के बीच राजधानी स्थित सीएम आवास ओक ओवर के समीप एक बार फिर तेंदुए के दिखाई देने की खबर सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः जलशक्ति विभाग में निकली दो दर्जन से अधिक की भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम आवाज के नीचले एरिया में रहने वाली महिला अनिता आज सुबह के समय शौचालय गई हुई थी। इस बीच जब वे शौचालय से निकली तो उसे झाड़ियों से तेंदुए के गुर्राने की आवाजें सुनाई पड़ीं। जिन्हें सुनकर महिला ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
नहीं पता की इसके बाद तेंदुआ किस ओर भागा
महिला का कहना है कि तेंदुए की आवाजें सुनाई पड़ने पर वह मौके से भाग गई, उसे नहीं पता की इसके बाद तेंदुआ किस ओर भागा।
शहर में कुल 8 तेंदुए हैं!
गौरतलब है कि इससे पहले भी शिमला के विभिन्न इलाकों जैसे संजौली, कनलौग, नवबहार, मल्याणा सहित कई अन्य इलाकों में अकसर तेंदुए को देखा गया है। यहां तक की दो छोटे बच्चे भी आदमखोर तेंदुए का शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में ठंड चरम पर: दूध-तेल सब जमने लगा, यहां गिरी बर्फ; शिमला में संभावना- अटल टनल बंद
इतना ही नहीं कई तो तेंदुए की चपेट में आने पर घायल भी हुए हैं चाहे फिर हम हाल ही में तेंदुए का शिकार बने वन विभाग के कर्मचारी की ही बात क्यों ना करें। लोग तेंदुए के भय में डर के जीवन जी रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि शहर में कुल 8 तेंदुए हैं। जो अकसर वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरों में कैद होते रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks