कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान लोअर हिमाचल क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी काफी अधिक बढ़ गई है। आज धर्मशाला के तपोवन में स्थित विधानसभा का घेराव करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस टीम के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई।
पुलिस के साथ कर बैठे धक्कामुक्की:
मिली जानकारी के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने तपोवन विधानसभा का घेराव करने का एलान किया था। पार्टी के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता के नेतृत्व में रैली निकाली गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: भाई से कहा घर छोड़ कर जा रहा हूं और पावर हाउस की नहर में कूद गया
रैली जोरावर स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर पहुंची तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने इसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्त्ता उग्र हो गए और बेरिकेड्स को नीचे गिरा दिया। पुलिस द्वारा रोकने के बादजूद भी नहीं मान रहे थे।
कई कार्यकर्ता घायल:
कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प शुरू होने के बाद पुलिस टीम ने बल का इस्तेमाल करते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: स्कूटी से जा रहे थे दो दोस्त, हुई टक्कर; एक की टूटी सांसे, दूसरा भर्ती
आप के प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से पुलिस की धक्कामुक्की गलत है। वे विधायकों से मिलने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks