सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से आत्महत्या की एक दुखद खबर सामने आई है। घटना परवाणु क्षेत्र के टकसाल गांव का है। जहां उत्तर प्रदेश के निवासी एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
पानी भरने गई थी पत्नी:
मिली जानकारी के अनुसार यूपी के कुशीनगर जिला के बाल पुड़िया परोना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर गांव निवासी विकास (20 वर्ष) अपनी पत्नी गुंजा (18 वर्ष) के साथ टकसाल गांव में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहता था।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक ने कहा: मशीनों से भले सफाई कर्मी, उन्हीं के मंत्री बोले: मोबाइल छोड़ कबूतर पाल लें
शनिवार को उसकी पत्नी गुंजा पानी भर कर लौटी तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया मगर दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया मगर उनके आवाज लगाने पर भी विकास ने दरवाजा नहीं खोला।
पड़ोसी ने झाँक कर देखा:
इसके बाद एक पड़ोसी ने खिड़की से झांक कर देखा तो विकास को फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर गुंजा व पड़ोसियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: विपक्ष की भूमिका में दिखे अनिल शर्मा: कांग्रेस ने किया था वाकआउट, शिक्षा मंत्री को लपेटा
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कुंडी काट कर दरवाजा खोला तथा शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks