चंबाः हिमाचल प्रदेश में एक गर्भवती महिला के पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते घायल होने की खबर सामने आई है। मामला चंबा जिले स्थित चुराह के तहत पड़ते बीलू- चंबा मार्ग वाया पक्काटाला का है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर: एक बार में मिलेगी दो माह के लिए चीनी
मिली जानकारी के मुताबिक चुराह के तहत पड़ते लेसुई पंचायत के गांव पधर की गर्भवती महिला डोली देवी बुधवार सुबह अपने पति संग चेकअप के लिए मेडिकल अस्पताल व कॉलेज चंबा की ओर पैदल जा रहे थे। इस बीच पक्काटाला मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरना शुरू हो गया।
सिर पर गिरा पत्थर- खूब खून बहा
इस दौरान एक पत्थर डोली देवी के सिर पर आ गिरा, इस वजह से वे गंभीर रुप से घायल हो गई। उसके सिर से खून निकलना शुरु हो गया, जिस पर रमेश कुमार आनन-फानन में अपनी घायल पत्नी को लेकर प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय, ठंड तोड़ेगी रिकॉर्ड- शिमला सहित 8 जगहों पर माइनस में पारा
मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद डोली देवी को अस्पताल मे भर्ती कर लिया। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग की ओर से टीम को मौके पर भेजा गया। टीम द्वारा घायल महिला को पांच हजार रुपए की धनराशि फौरी राहत प्रदान की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने 'पीड़िता' को बनाया हथियार: फिर कुछ इस तरह से पकड़ा गया 'पंजाब का छिछोरा'
बता दें कि चंबा शहर के लिए बालू से पक्काटाला मार्ग शार्टकट है, ऐसे में लोग शहर जल्दी पहुंचने के लिए अकसर इस मार्ग से जाते हैं। गौरतलब है कि पक्काटाला मार्ग पर पहले भी इस तरह की घटनाएं पेश आ चुकी हैं। इसकी चपेट में आने से कई लोग बाल-बाल बचे हैं जबकि कुछ हादसे का शिकार हो जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks