शिमलाः हिमाचल प्रदेश में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि कार सवार एक अन्य शख्स घायल बताया जा रहा है। मामला प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित रोहडू उपमंडल के तहत पड़ते भलूण कैंची के पास पेश आया है।
यह भी पढ़ें: आने वाले 4 में से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: अगले हफ्ते भी बंपर छुट्टियां- जानें पूरी डीटेल
इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान जिमत राम पुत्र जैली राम के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में घायल हुए व्यक्ति की पहचान (कार चालक) 47 वर्षीय वेद राम पुत्र चेत राम गांव काफती, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है, जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल रोहडू भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय लोगों ने सुबह देखा
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति एस्प्रेसो कार नंबर HP 35-6231 भलूण कैंची के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसे बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: PM मोदी का हिमाचल आगमन: करोड़ों की डील होगी ब्रेक, CM जयराम ने दी जानकारी
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks