सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित शिलाई से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर फिसलने की वजह से गहरी खाई में गिर जाने के कारण वार्ड सदस्य की जान चली गई। जान गंवाने वाले शख्स का नाम लायक राम था, जो कि विकास खंड की ग्राम पंचायत बांदली के वार्ड सदस्य थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 7 साल तक शादी का ख़्वाब सजाए बैठी रही, सगाई की आड़ में होता रहा बार-बार रेप
बताया गया कि जब वह मेहमान नवाजी कर घर लौट रहे थे, उसी दौरान पांव फिसल जाने के कारण वे गहरी खाई में जा गिरे। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में सबसे पहले शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभार होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए
यहां पहुंचने पर भी जब लायक राम की हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान वार्ड सदस्य लायक राम का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डंगे के निर्माण कार्य में लगे 3 मजदूरों पर गिरा मलबा, 1 की गई जान- दो IGMC रेफर
मिली जानकारी के अनुसार वे अपने पीछे, तीन बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। वहीं, लायक राम के निधन के बाद से पंचायत में शोक की लहर है। बांदली पंचायत की प्रधान सुनीता देवी व उपप्रधान बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए शोक जाहिर किया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks