नई दिल्ली। सरकार के 2022 के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, पहला गज़टेड हॉलीडे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का होगा। इसके बाद 1 मार्च को महाशिवरात्रि, 18 मार्च को होली, 14 अप्रैल को महावीर जयंती और 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे की सरकारी छुट्टी होगी।
वहीं, बकरीद (10 जुलाई), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), ईद-ए-मिलाद (9 अक्टूबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) रविवार को पड़ेंगे।
Holidays List 2022 Calendar: यहां देखें 2022 सरकारी छुट्टियों की पूरी सूची
महीना | तारीख | दिन | छुट्टियां |
जनवरी | 26 | बुधवार | गणतंत्र दिवस |
मार्च | 1 | मंगलवार | महा शिवरात्रि |
मार्च | 18 | शुक्रवार | होली |
अप्रैल | 14 | गुरुवार | महावीर जयंती |
अप्रैल | 15 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
मई | 3 | मंगलवार | ईद-उल- फितर |
मई | 16 | सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा |
जुलाई | 10 | रविवार | ईद-उल- जुहा |
अगस्त | 9 | मंगलवार | मुहर्रम |
अगस्त | 15 | सोमवार | स्वतंत्रता दिवस |
अगस्त | 19 | शुक्रवार | जन्माष्टमी |
अक्टूबर | 2 | रविवार | गांधी जयंती |
अक्टूबर | 5 | बुधवार | दशहरा |
अक्टूबर | 9 | रविवार | ईद-ए-मिलाद |
अक्टूबर | 24 | सोमवार | दिवाली |
नवंबर | 8 | मंगलवार | गुरु नानक जयंती |
दिसंबर | 25 | रविवार | क्रिसमस डे |
इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां हैं, जिनमें आप अधिकतम तीन छुट्टियां ले सकते हैं। इनमें दशहरा के लिए एक अतिरिक्त दिन, होली, जष्माष्टमी (वैष्णवी) रामनवमी, महाशिवरात्रि, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति, रथ यात्रा, ओणम, पोंगल, वसंत पंचमी, विषु/बैसाखी/भाग बिहू/उगादि/चैत्र शुक्लादि/चेतिचांद/गुड़ी पड़वा/पहला नवरात्रि/नौरोज/छठ पूजा/करवाचौथ शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks