आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के युवा खिलाड़ी Raj Bawa ने विस्फोटक पारी खेलते हुए शिखर धवन के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। राज बावा के बारे में यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उनका युवराज सिंह से खास कनेक्शन है। वहीं उनका पूरा परिवार खेल से जुड़ा हुआ है।
वहीं, ख़ास बात यह है कि इस यंग क्रिकेटर का जन्म हिमाचल प्रदेश के नाहन में 12 नवंबर 2002 में हुआ था. राज के पिता सुखविंद्र सिंह क्रिकेट के वरिष्ठ कोच हैं। क्रिकेट खिलाड़ी युवराज के बचपन के कोच भी रह चुके हैं। जन्म के कुछ समय बाद राज चंडीगढ़ चला गया था।
राज के पिता ने कोच रहकर सिरमौर को दिलाई थी फ़तेह
हिमाचल प्रदेश के क्रिकेट में सिरमौर ने करीब 9-10 साल पहले अब तक मात्र एक बार अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता को जीता है। उस समय राज के पिता सुखविंद्र सिंह ही सिरमौर टीम के क्रिकेट कोच थे। सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष धीरेन मोहिल के आग्रह पर ही वो सिरमौर टीम को प्रशिक्षित करने के लिए आए थे।
दादा ने देश को दिलाया था हॉकी में गोल्ड
इसी तरह वहीं उनके दादा तरलोचन सिंह बावा हॉका के कप्तान और फेमस खिलाड़ी थे। 1948 लंदन ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम में तरलोचन सिंह बावा भी शामिल थे।
अब राज ने शिखर को पछाड़ छक्कों का भी तोडा रिकॉर्ड
वहीं, अब राज बावा के 162 रनों की पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था। शिखर धवन ने 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान नाबाद 155 रनों की पारी खेली थी। इसी के साथ U19 WC में सर्वोच्च नाबाद पारी का रिकॉर्ड भी राज बावा के नाम दर्ज हो चुका है।
बता दें कि राज बावा ने ना केवल शिखर धवन के रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि वो भारत के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। राज बावा ने अपने 162 रनों की पारी में जो 8 सिक्स जड़े वो भी एक रिकॉर्ड है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks