शिमला: हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोगों में किसी भी तरह का कोई अंर्तद्वंद नहीं होता। ऐसे लोग सरकारी तंत्र पर ज्यादा होते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर आपके लिए शुभकारी माह होंगे।
तुला राशि - (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज के दिन आपके लिए कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। आपके स्वास्थ एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रेम एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का पूरा साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी तरह का आर्थिक निवेश ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) : आज के दिन आप नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपका स्वास्थ एवं व्यापार ठीक रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें-आज के दिन यात्रा करने से बचें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) : आज के दिन आपके पिता का स्वास्थ खराब रह सकता है, ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ प्रभावित रहेगा, सीने में विकार हो सकता है। क्या न करें- आज कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़े।
मीन राशि - (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) : आज के दिन आपका भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आपका स्वास्थ नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज अपने सम्मान से समझौता ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks