शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपकी चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ एवं व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता को बढ़ावा ना दें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा, जिससे आप खूद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ नया होने जा रहा है। क्या न करें- आज के दिन अपने स्वास्थ की अनदेखी ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छा रहेगी। क्या न करें-आज जीवन साथी के स्वास्थ में लापरवाही ना करें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन भाग्यवश आपके कुछ काम बनेंगे। आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन संतान से दूरी ना होने दें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। क्या न करें- आज अपने व्यापारिक भागीदार से कलह ना करें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपके स्वास्थ एवं प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से धनागमन होता रहेगा। क्या न करें- आज के दिन आप वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks