शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग भाग्यवान होते हैं। करियर के क्षेत्र में आपके काम तेजी से बनते हैं। आपके साथ बदलाव जल्दी-जल्दी होते हैं। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की स्थिति इस साल आपके लिए अच्छी रहेगी।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपको आशातीत सफलता मिलेगी। जीवन में शुभता बनी रहेगी। संतान एवं प्रेम का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। पैत्रक सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन मान-सम्मान से समझौता ना करें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। आप व्यवसायिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपका समाजिक व आर्थिक कद बढ़ेगा। क्या न करें- आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी न होने दें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपको अपने संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में शुभता बनी रहेगी। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। क्या न करें- आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य एवं प्रेम की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks