शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
मेष राशिफल- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कम्बल दान करें।
वृष राशिफल- आज आपको जॉब में एक नया चैलेंज मिलने का समय आ गया है। लंबी यात्रा से बचना होगा। बड़े भाई संग व्यवसाय की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।
मिथुन राशिफल- आज द्वितीय चन्द्रमा व नवम गुरु जॉब को नई दिशा देंगे। व्यवसाय की नव योजना सफल हो सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।
कर्क राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि में शुभ है। जॉब में कार्यों की अधिकता से नवीन पद मिल सकता है। छात्रों को कॅरियर में आशातीत सफलता की प्राप्ति होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
सिंह राशिफल- व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। चन्द्रमा का प्रभाव कफ रोग के प्रति सचेत कर रहा है। गाय को गुड़ खिलाएं।
कन्या राशिफल- आज का दिन रियल स्टेट व आईटी जॉब में सफलता का है। आज गुरु व चन्द्रमा के आशीर्वाद से आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा के इस राशि में गोचर से लाभ प्राप्त होगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks