शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके लिए भाग्यवर्धक दिनों का निमार्ण होगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आय में आशातीत सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह ना करें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में कुछ नई शुरुआत हो सकती है। प्रेम में कलह की सम्भावना है। क्या न करें- आज के दिन स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आपके जीवन में शुभता बनी रहेगी। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।प्रेम में अपनापन बना रहेगा और धनागमन होगा। क्या न करें-आज के दिन जुबान अनियंत्रित ना होने दें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम में दूरी रहेगी। क्या न करें- आज अत्यधिक सोच का शिकार ना बनें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। क्या न करें-आज के दिन मानसिक स्थिति को अनदेखा ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks