शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। क्या न करें- आज के दिन क्रोध को बेकाबू ना होने दें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपको धनार्जन होता रहेगा। आपके भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा से लाभ होगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज मुख रोग को हल्के में ना लें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापार एवं संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन आप रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह ना करें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप खुद में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। क्या न करें- आज के दिन व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks