शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्म लेने वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा काम करते हैं। आप, लोगों की सेवा करना ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मानते हैं। आप स्वभाव से बहुत दयालु और सहयोगी हैं। आपके लिए इस साल दिसंबर का महीना बेहद खास होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान एवं व्यवसाय की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। प्रेम में कलह हो सकता है। क्या न करें- आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। क्या न करें-आज जीवन साथी के स्वास्थ्य में लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज के दिन आप घोर परक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता आपको दिलाएगा। अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। क्या न करें- आज राज सत्ता पक्ष से ना उलझें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपको धनार्जन होता रहेगा। आपका व्यापार ठीक रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन आप अपने क्रोध को अनियंत्रित ना होने दें
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आप सितारों की तरह चमकेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें-आज के दिन मानसिक चंचलता ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका मन चिंतित रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, लेकिन प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। क्या न करें- आज अपने व्यापारिक साझेदार से ना उलझें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks