शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: इस वर्ष जल्द ही बेहतर परिणाम दिखाई देंगे। कारोबार में नजर बनाए रखें और लापरवाही से बचें। कल्पनाओं में न खोएं, सच के धरातल पर रहें। भूमि से जुड़े मसलों में संभलकर काम करना चाहिए। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको तारीफ भी मिल सकती है।
तुला राशि - (Libra)- (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : आज के दिन आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी। मन परेशान रहेगा साथ ही स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज कठोर भाषा का प्रयोग ना करें।
वृश्चिक राशि - (Scorpio)- (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : आज के दिन आपके आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। प्रेम एवं व्यापार में पूरा साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें-आज के दिन खर्च की अधिकता ना करें।
धनु राशि - (Sagittarius)- (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : आज के दिन आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलने की सम्भावना है। व्यापारिक लाभ होगा। संतान एवं प्रेम का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
मकर राशि - (Capricorn)- (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन संतान एवं व्यापार मध्यम रहेगा। खर्च की अधिकता के कारण मन परेशान रहेगा। क्या न करें- आज किसी तरह का जोखिम ना लें।
कुंभ राशि - (Aquarius)- (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम एवं संतान से दूरी रहेगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी। क्या न करें-आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
मीन राशि - (Pisces)- (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : आज के दिन आपको जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। प्रेम एवं व्यापार का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से कलह की शुरुआत ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks