शिमला : हिन्दू धर्म में ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
अगर आज है आपका बर्थडे तो आपके लिए ऐसा रहेगा पूरा साल: आज के दिन जन्मे लोग कला के क्षेत्र में खूब आगे बढ़ते हैं। आपका दिमाग बहुत तेज चलता है और कला के क्षेत्र में आप अद्भुत कारनामे करके दिखाते हैं। फरवरी आपके लिए शुभकारी माह होगा और दिसंबर भाग्योदय वाला माह होगा।
मेष राशि - (Aries)- (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : आज के दिन आपका व्यापार अच्छा रहेगा। धनागमन होगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
वृष राशि - (Taurus)- (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम एवं स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि - (Gemini)- (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज गृह कलह ना करें।
कर्क राशि - (Cancer)- (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम में कलह हो सकता है। संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। क्या न करें-आज भावुकता में कोई निर्णय ना लें।
सिंह राशि - (Leo)- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : आज के दिन आपका ब्लडप्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति लगभग सही रहेगी। क्या न करें- आज के दिन किसी तरह का निवेश ना करें।
कन्या राशि - (Virgo)- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।नाक,कान और गले की परेशानी हो सकती है। व्यापार ठीक रहेगा। क्या न करें- आज मानसिक चंचलता ना करें।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks