मंडीः हिमाचल प्रदेश में जहरीली शराब का सेवन करने के चलते चार लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। जबकि, अन्य तीन की हालत गंभीर है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत पड़ते सलापड़ क्षेत्र का है।
चंडीगढ़ से लाकर यहां बेची शराब:
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों ने ये शराब किसी ठेके से नहीं खरीदी थी। बल्कि उन्हें ये शराब का अवैध धंधा करने वालों ने चंडीगढ़ से लाकर यहां बेची थी। इस दौरान बीती रात कुल सात लोगों द्वारा अवैध शराब खरीदी की गई थी।
इसके सेवन से अचानक सबकी तबियत बिगड़ गई। इस पर उनके परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।
चार की गई जान:
अस्पताल पहुंचते चिकित्सकों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार का उपचार सिविल अस्पताल सुंदरनगर और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है। इलाज के दौरान एक अन्य सख्स की मृत्यु हो गई। जिसके बाद खबर लिखे जाने तक मृतकों का आंकड़ा चार है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
लंबा है अवैध तस्करी का खेल:
गौरतलब है कि सलापड़ क्षेत्र में काफी लंबे समय से अवैध की तस्करी की जाती है। ये शराब चंडीगढ़ ये लाकर यहां पर सस्ते दामों पर बेची जाती है। ऐसे में कम दाम होने के लालच में लोग इसे खरीदते हैं।
परंतु अब शराब सेवन के कारण तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में काफी रोष पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इस संबंध में कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks