शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं। चुनावी वर्ष होने के कारण मुख्यमंत्री का आहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
मुख्य सचिव भी होंगे साथ:
बता दें कि पूर्ण राज्यत्व दिवस व गणतंत्र दिवस के ठीक अगले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनके साथ इस बार मुख्य सचिव भी होंगे। बताया जा रहा है दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों में लंबित पड़े मामलों पर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री 28 जनवरी को वापस हिमाचल लौटेंगे। एक दिवसीय दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री की अन्य राजनीतिक विषयों पर भी शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की संभावना जताई गई है।
यूपी चुनाव के बाद बदलाव:
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं। नवंबर या दिसंबर महीने में हिमाचल में मतदान हो सकता है। ऐसे में सरकार चुनाव से पहले प्रदेश के संगठन व सरकार में कुछ फेरबदल के भी कई दिनों से कयास लग रहे हैं।
हालांकि, देश में हो रहे पांच राज्यों के विधानभा चुनाव के बाद ही हाईकमान बदलाव पर निर्णय लेगी। इन पांच राज्यों के चुनाव होने तक सब सामान्य रहेगा। इससे पहले कुछ महीनों में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कई बार दिल्ली दौरे कर चुके हैं।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks