कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश में एक 31 वर्षीय महिला के लापता होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश स्थित कांगड़ा जिले के तहत पड़ते नगरोटा का है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला घर से अस्पताल चेकअप करवाने के लिए गई थी इस दौरान वह अचानक कहीं गायब हो गई।
सरकारी अस्पताल गई थी महिला
लापता महिला की पहचान सपना देवी निवासी गीदड़बल्ला के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सपना बीते कल उपचार हेतु कांगड़ा स्थित सरकारी अस्पताल गई हुई थी। देर शाम होने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटी।
स्वजनों ने किया संपर्क तो फोन आया स्विच ऑफ
जब स्वजनों ने शाम 5 बजे के बाद उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करना चाहा तो वह स्विच ऑफ आया। इस पर परिजनों ने रिश्तेदारों से भी पूछताछ की तथा महिला को अपने स्तर पर भी ढूंढने का प्रयास किया परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
हैल्पिंक हैंड भी कर रहा मदद- कहा महिला दिखे तो यहां करें संपर्क
इसके अलावा महिला को तलाशने के लिए नगरोटा हेल्पिंग हैंड भी मदद के लिए सामने आए हैं। इस संबंध में उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जिस किसी को भी महिला दिखे तो वह तुरंत इस नंबर - 7018285615 पर संपर्क करें।
उधर, पुलिस भी अपने स्तर पर महिला को ढूंढने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अभी तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks