शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले विक्रमादित्य सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेश में जन्मदिन की बधाई देते सोशल मीडिया पर नजर आए।
सफेद कमीज औऱ खाकी पतलून:
दरअसल, शिमला ग्रामीण से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने आज युवा कांग्रेस महासचिव राहुल चौहान को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
बता दें कि विक्रमादित्य ने राहुल चौहान के साथ की जो तस्वीर शेयर की है। उसमें वह आरएसएस के गणवेश में जैसे ही वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।
विक्रमादित्य ने खाकी रंग की पतलून और सफेद कमीज पहनी है। संघ का भी गणवेश बिल्कुल ऐसा ही है। लेकिन विक्रमादित्य के तस्वीर में दंड और टोपी मात्र की कमी है।
अंखड भारत के मुद्दे को लेकर रहते हैं अग्रणी:
गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह पर आए दिन भाजपा और संघ की एजंडा पर काम करने का आरोप उनके ही कांग्रेस पार्टी के नेता कभी दबी जबान तो कभी मुखर होकर लगाते रहते हैं।
विक्रमादित्य सिंह भी पार्टी लाइन से अलग होकर कई मुद्दों पर भाजपा सरकार को समर्थन दे चुके हैं। पार्टी अलग चलती और विक्रमादित्य का रुख पार्टी लाइन से बिल्कुल विपरीत रहते हैं।
विक्रमादित्य सिंह अखण्ड भारत की बात सोशल मीडिया के माध्यम से करते भी नजर आए हैं। साथ ही इस मुद्दे पर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी निशाने पर लिया था। हालांकि, इस तस्वीर को लेकर भाजपा के किसी नेता के तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks