ऊनाः हिमाचल प्रदेश में कानून के रक्षक ही अगर भक्षक बन जाएंगे तो क्या होगा। ताजा मामला प्रदेश के ऊना जिले का है। जहां एक महिला ने वकिल सहित दो लोगों पर अश्लील हरकतें करने व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
बताया जा रहा है कि महिला मंडी जिले की रहने वाली है और यहां मामले के संबंध में कोर्ट आई थी। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का चेक बाऊंस को लेकर ऊना जिले के एक व्यक्ति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। इसी सिलसिले में वह यहां आई हुई थी।
महिला के पर्स में रखे केस से जुड़े कागजात फाड़े
इस बीच उक्त व्यक्ति व उसके वकिल ने महिला से समझौता करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ कर उसे होटल में जाने की बात भी कही। आरोपित यहीं अपनी हरकतों से बाज नहीं आए इसके उपरांत उन्होंने महिला के पर्स में रखे केस से जुड़े जरुरी कागजात भी फाड़ दिए।
उधर, महिला द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks