शिमला। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में ड्राइवरों के पदों पर होने वाली भर्ती में पदों की संख्या बढाकर दोगुनी कर दी गई है। दरअसल, बोर्ड द्वारा अब 50 की जगह 100 चालकों के पद भरे जाएंगे। बोर्ड प्रबंधन ने नवंबर 2021 में 50 पदों के लिए शुरू की गई भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है।
25 नवंबर 2021 तक पुराने विज्ञापन के आधार पर मांगे गए आवेदनों से ही सौ चालकों का चयन किया जाएगा। दोबारा से इन पदों के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे।
जानें किस कटैगरी में कितने पद
- सामान्य वर्ग (अनारक्षित) पदों की संख्या 32
- सामान्य वर्ग (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) एक पद
- सामान्य (पूर्व सैनिक) के 9 पद
- सामान्य (खेल) के 3 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (अनारक्षित) के 10 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 13 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे) के 3 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (पूर्व सैनिक) के 2 पद
- अनुसूचित जाति (अनारक्षित) के 15 पद
- अनुसूचित जाति (अंतोदय/गरीबी रेखा के नीचे) के 3 पद
- अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानी आश्रित) का एक पद
- अनुसूचित जाति (पूर्व सैनिक) के 3 पद
- अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) के 3 पद
- अनुसूचित जनजाति (अंतोदय/गरीबी रेखा से नीचे का एक पद
- अनुसूचित जनजाति (पूर्व सैनिक) श्रेणी से एक पद
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा सहित ड्राइविंग टेस्ट और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर (लिखित परीक्षा पास करने वालों के साक्षात्कार नहीं होंगे। दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर इन्हें अंक दिए जाएंगे)
कितने अंकों की होगी परीक्षा: 100 अंक
वेतन: 336 रुपए की दिहाड़ी
शैक्षिक योग्यता: दसवीं या बारहवीं कक्षा पास
आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती के लिए पात्र हैं।
अन्य योग्यता: हैवी और लाइट गाड़ियों को चलाने का अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
नोट: पूर्व सैनिकों एवं खेल कोटे के पदों पर भर्ती भूतपूर्व सैनिक रोजगार कार्यालय सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर एवं निदेशक युवा सेवा एवं खेल की ओर से की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks